Nokia logo

green divider

चार्जर विनिमय कार्यक्रम

कृपया भाषा चुनें :   Deutsch     English     Español     Français     日本語     Português     Pyccĸий     简体中文      ...   more languages

प्रिय Nokia ग्राहक,

Nokia ने एक तृतीय-पक्ष के आपूर्तिकर्ता द्वारा निर्मित Nokia-ब्रांड के सीमित संख्या के चार्जरों के लिए एक विनिमय कार्यक्रम की घोषणा की है. हमने पाया है कि समस्याग्रस्त चार्जर के प्लास्टिक कवर ढीले होकर अलग हो जाते थे, जिससे चार्जर के आंतरिक पुर्ज़े स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगते थे और इसके कारण जब चार्जर का प्लग किसी सक्रिय सॉकेट में लगाया जाता था तब इसके आंतरिक पुर्ज़ों को छूने पर बिजली का झटका लग सकता था.
हालांकि हमें समस्याग्रस्त चार्जरों के कारण हुई किसी भी दुर्घटना या चोट लगने की जानकारी नहीं है, फिर भी सुरक्षात्मक कार्रवाई के रूप में, हम समस्याग्रस्त चार्जर मॉडलों को निःशुल्क बदल देंगे.
प्रभावित चार्जर वे हैं जो BYD ने जून 15, 2009 से अगस्त 9, 2009 के बीच बनाए हैं और जो निम्न मॉडलों के साथ
AC -3U
AC-3E
और वे जो 13 अप्रैल 2009 और 25 अक्टूबर 2009 के बीच BYD द्वारा बनाए गए थे तथा जिनके मॉडल प्रकार निम्न हैं:
AC-4U

समस्याग्रस्त चार्जर Nokia डिवाइस के साथ बेचे गए या फिर अलग से ख़रीदे गए हो सकते हैं. यदि आपने अपना चार्जर 15 जून, 2009 से पहले मॉडल AC-3U और AC-3E और मॉडल AC-4U के लिए 13 अप्रैल 2009 के लिए ख़रीदा था या फिर वही चार्जर मॉडल किसी अन्य आपूर्तिकर्ता द्वारा निर्मित था तो आपका चार्जर इस कार्रवाई से अछूता रहेगा.
हमारे उत्पादों की विश्वसनीयता और गुणवत्ता, Nokia की शीर्ष प्राथमिकता है. यदि आपने पुष्टि कर ली है कि आपका चार्जर बदलने योग्य है, तो हम आपको उसका उपयोग बंद करने का सुझाव देते हैं और उसे निःशुल्क रूप से बदल कर रीप्लेसमेंट चार्जर लेने को कहते हैं.
उन सभी प्रभावित बाज़ारों में एक विनिमय कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है जहाँ समस्याग्रस्त चार्जर बेचे गए थे. अपने ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए यह विनिमय देश स्तर पर किया जाएगा.
नीचे दिए मेनू का उपयोग कर अपने चार्जर के लेबल से मिली विशिष्ट जानकारी सबमिट करें और पता लगाएँ कि वह विनिमय कार्यक्रम के दायरे में आता है या नहीं.
समस्याग्रस्त चार्जर वे हैं जो 15 जून 2009 और 9 अगस्त 2009 के बीच BYD द्वारा बनाए गए थे तथा जिनके मॉडल प्रकार निम्न हैं:
AC -3U
AC-3E
और वे जो 13 अप्रैल 2009 और 25 अक्टूबर 2009 के बीच BYD द्वारा बनाए गए थे तथा जिनके मॉडल प्रकार निम्न हैं:
AC-4U

Charger label one


Charger label two


Charger label three

मॉडल नंबर पहचान नंबर आपका विवरण सत्यापन
चार्जर मॉडल नंबर

-